सरगुजा। जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक ने इश्क में हाई-वोल्टेज ड्रामा कर दिया। पसंद की लड़की से शादी कराने की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब चार घंटे तक वहीं बैठकर कूदने की धमकी देता रहा।
यह भी पढ़े :- रायपुर में कचरा प्रबंधन को नई रफ्तार: 11 इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआत, 1 अप्रैल से नए नियम लागू
बताया जा रहा है कि युवक गांव की ही एक युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने साफ इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर युवक टावर पर चढ़ गया और अपनी मांग मनवाने के लिए हंगामा करने लगा।
सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने उसे आश्वासन दिया, जिसके बाद वह टावर से नीचे उतरा।
इधर, युवती ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, वहीं पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



