रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में औद्योगिक खतरनाक अपशिष्ट को लेकर सत्र में कड़ा मुद्दा उठाया गया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी से सवाल किया कि प्रदेश में कितनी औद्योगिक इकाइयाँ खतरनाक अपशिष्ट उत्पन्न कर रही हैं और उनका सुरक्षित प्रबंधन कैसे हो रहा है।
पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी ने जवाब दिया कि प्रदेश में कुल 665 लघु, मध्यम और बड़े उद्योग खतरनाक अपशिष्ट उत्पन्न करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 में केवल 19 उद्योगों में ऑनलाइन एमीशन मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। यह व्यवस्था सरकारी खर्च से नहीं, बल्कि उद्योगों ने स्वयं अपने खर्च पर की है।
मंत्री ने आगे कहा कि 163 उद्योग खतरनाक गैसें उत्सर्जित करते हैं, जबकि 124 उद्योगों पर छत्तीसगढ़ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निगरानी और अपडेट की व्यवस्था है। हैवी मेटल उद्योगों के लिए नियमित निरीक्षण दल तैनात किए गए हैं, जो समय-समय पर मॉनिटरिंग कर कार्रवाई करते हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से सवाल किया कि जब सरकारी खर्च की बात कही गई थी, तो बजट में कितनी राशि का प्रावधान किया गया। इस पर मंत्री चौधरी ने कहा कि बजट की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उद्योगों से वसूली गई पेनल्टी राशि पर्याप्त है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह खुलासा छत्तीसगढ़ के पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए गंभीर चेतावनी है, क्योंकि अधिकांश उद्योगों में खतरनाक अपशिष्ट का प्रभावी नियंत्रण अब भी नहीं हो पा रहा है।
Related Posts
About Us
रायपुर न्यूज नेटवर्क, छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय वेब पोर्टल एवं यूट्यूब चैनल है,जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के हर कोने से ताजा और सटीक समाचार आपके सामने लाता है। हमारा मिशन है जनता तक हर खबर को पूरी सच्चाई, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाना। राजनीति, अपराध, मनोरंजन, खेल और समाज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को हम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हैं। हमारे संवाददाता अपनी रुचि और जिम्मेदारी के साथ खबरें प्रेषित करते हैं, लेकिन रायपुर न्यूज नेटवर्क किसी भी खबर की सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं है। सभी समाचार-संबंधी प्रकरणों का न्याय क्षेत्र रायपुर, छत्तीसगढ़ होगा।
रायपुर न्यूज नेटवर्क – सच्चाई की आवाज, जनता की पसंद!
Contact Us
News Editor:
Pankaj Vishwakarma
Mobile: +91-9424225035
Email:
raipurnewsnetwork@gmail.com
Address: Shop No. 17, Mahila Samridhi Bazar, Budeswer Chowk, Raipur, Chhattisgarh
Important Pages
© 2025 Raipur News Network. Designed by Nimble Technology.


