बेमेतरा :बेमेतरा जिला सेवा सहकारी समिति संघ के जिला अध्यक्ष संजीव तिवारी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने दो प्रमुख मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
मामला मुख्य रूप से धान चोरी और परिवहन से जुड़ा है सेवा सहकारी समिति मोहगांव से धान भरकर निकले ट्रकों के चालक द्वारा धान चोरी कर एक व्यापारी को बेचने का मामला सामने आया है, जिस पर संघ ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही, जिले में धान के जल्द उठाव को लेकर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है धान चोरी मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि सेवा सहकारी समिति मोहगांव से दो ट्रक (प्रत्येक में 900-900 कट्टा धान) सरदा संग्रहण केंद्र के लिए रवाना हुए थे आरोप है कि ट्रक ड्राइवरों ने रास्ते में परपोडा के एक व्यापारी को चोरी-छिपे धान बेच दिया संघ ने मांग की है कि संबंधित ट्रांसपोर्टर और चोरी का धान खरीदने वाले व्यापारी के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए 2 मांग धान उठाव में तेजी लाने का आग्रह संघ की दूसरी प्रमुख मांग जिले की समस्त समितियों में पड़े धान के स्टॉक को लेकर है संजीव तिवारी ने कलेक्टर से आग्रह किया कि समितियों से धान का उठाव जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए ताकि भंडारण की समस्या न हो सरकार और प्रशासन का आभार चर्चा के दौरान संजीव तिवारी ने इस वर्ष की धान खरीदी व्यवस्था की सराहना की उन्होंने बेहतर प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और जिले के संबंधित अधिकारियों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया
बाइट संजीव तिवारी जिलाध्यक्ष सेवा सहकारी समिति संघ बेमेतरा
बाइट :प्रतिष्ठा ममगाई कलेक्टर बेमेतरा



