रायपुर। नकली दवा कारोबार से जुड़े आरोपी से कथित मुलाकात के मामले में एडिशनल ड्रग कंट्रोलर (ADC) संजय नेताम को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी से उनकी मुलाकात का स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।
सूत्रों के अनुसार, एडीसी संजय नेताम की नकली दवा कारोबार के आरोपी खेमराम बानी से एक रेस्टोरेंट में मुलाकात हुई थी। इस दौरान किए गए स्टिंग ऑपरेशन में दोनों की बातचीत और मुलाकात का मामला उजागर हुआ, जिसके बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लिया।
इस प्रकरण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी सिंह ठाकुर को भी जशपुर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय आरोपी और अधिकारी की मुलाकात हुई, उस दौरान राखी सिंह ठाकुर भी मौके पर मौजूद थीं।
हालांकि पूरे मामले में विभागीय जांच जारी है और अधिकारियों की भूमिका को लेकर विस्तृत जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।




