दुर्ग। भिलाई के सिविक सेंटर समीप पुलिस लाइन ग्राउंड में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम के लिए लगाया गया एयर बलून अचानक फट गया | जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह पूरा घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।
सूत्रों के अनुसार आकाश में उड़ रहा एयर बलून हवा कम होने की वजह से धीरे-धीरे नीचे आ रहा था। इसी दौरान बलून को पकड़ने के लिए दो बच्चे आगे बढ़े| इसी दौरान बलून में आग लग गई और दोनों बच्चे झुलस गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में उनकी मां भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। हादसे के तुरंत बाद घायलों को सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गय| जहां बच्चों का इलाज बर्न यूनिट में जारी है। साथ ही मां को भी प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और एयर बलून संचालन से जुड़े इंतजामों की भी पड़ताल की जा रही है।



