बस्तर। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर जान ले ली। जगदलपुर–चित्रकोट मार्ग के टाकरागुड़ा के पास एक टाटा मैजिक वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आरएसएस बस्तर संभाग के विभाग संघचालक सुकालु राम बघेल की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें : रेंज में पुलिस महकमे में फेरबदल, 11 पुलिसकर्मियों का तबादला
हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।



