रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 91.82 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया है।
यह भी पढ़े :- पंचांग: क्यों आज का ‘रवि योग’ है इतना खास? जानें पूजा का सबसे सटीक समय और आज के शुभ मुहूर्त
ED ने मिस परफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट LLC और M/s Exim General Trading–GZCO के नाम पर रखे गए 74 करोड़ 28 लाख 87 हजार 483 रुपये के बैंक बैलेंस को अटैच किया है। जांच एजेंसी के अनुसार ये संस्थाएं सौरभ चंद्राकर, अनिल कुमार अग्रवाल और विकास छपारिया से जुड़ी हैं, जिनका उपयोग अवैध कमाई (Proceeds of Crime) को वैध निवेश के रूप में दिखाने के लिए किया गया था।
इसके अलावा ED ने 17.5 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां भी अटैच की हैं, जो गगन गुप्ता और उनके परिजनों के नाम पर दर्ज थीं। गगन गुप्ता को Skyexchange.com के मालिक हरि शंकर तिबरेवाल का करीबी बताया जा रहा है। ED का कहना है कि ये महंगी प्रॉपर्टी और लिक्विड एसेट्स नकद में अर्जित अवैध पैसों से खरीदी गई थीं।
ED ने अब तक इस मामले में 175 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली है। जांच के दौरान लगभग 2,600 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां जब्त, फ्रीज या अटैच की जा चुकी हैं।
अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पांच अभियोजन शिकायतों (Prosecution Complaints) में 74 कंपनियों को आरोपी बनाया गया है।



