Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Naxal Encounter) की घटनाएं सामने आई हैं। सुकमा और बीजापुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ों (Naxal Encounter) में कुल 12 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।
यह भी पढ़े :- फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी: जांच में दोषी पाए गए चार कर्मचारी हटाए गए
सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं। इलाके में दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है और अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है।
वहीं बीजापुर जिले में भी सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। क्षेत्र में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
बताया गया है कि माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम अभियान पर निकली थी। इसी दौरान शनिवार तड़के नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
सुबह करीब 5 बजे से माओवादियों के साथ रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है। बीजापुर मुठभेड़ की पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है।
सुरक्षा कारणों को देखते हुए मुठभेड़ के सटीक स्थान और ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।



