रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला रायपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) कार्यक्रम के तहत जिले की 07 विधानसभा क्षेत्रों में नो-मैपिंग (केटेगरी-सी) वाले कुल 1 लाख 33 हजार 053 मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है।
यह भी पढ़े :- Bhupesh Baghel Amarkantak Visit: मां नर्मदा के दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अनुसार धरसींवा-47 में 8,896, रायपुर ग्रामीण-48 में 39,835, रायपुर नगर पश्चिम-49 में 46,675, रायपुर नगर उत्तर-50 में 17,416, रायपुर नगर दक्षिण-51 में 12,495, आरंग-52 में 3,531 एवं अभनपुर-53 विधानसभा क्षेत्र में 4,205 नो-मैपिंग मतदाता चिन्हांकित किए गए हैं।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा कल तक कुल 3,570 मतदाताओं को नोटिस जारी कराया जा चुका है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 जनवरी 2026 से जिले में कुल 116 अधिकारियों द्वारा जारी नोटिसों पर सुनवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। संबंधित मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि मतदाता सूची को स्पष्ट और त्रुटिरहित बनाया जा सके।



