दुर्ग। भिलाई सेक्टर-6 में दिव्य श्री हनुमंत कथा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए दुर्ग पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्रवाई की है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा 25 दिसंबर से आयोजित है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़े :- मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामला: 7 की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल का चक्काजाम, तेलीबांधा थाने के सामने तनाव
भीड़भाड़ के बीच चैन स्नैचिंग, पॉकेटमारी और चोरी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कथा स्थल के भीतर और बाहर सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई पुरुष और महिलाएँ संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए गए।
पुलिस के अनुसार इनमें से अधिकांश बाहरी राज्यों से आए थे और न तो उनके पास कार्यक्रम का पास था और न ही वैध पहचान पत्र। पूछताछ के बाद सभी को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
हिरासत में लिए गए संदिग्धों के नाम
• कमसा मारमुत्तु नायडू
• काजल नायडू
• पूजा रजनी नायडू (नंदुरबार, महाराष्ट्र)
• रोशनी रजनी नायडू (नंदुरबार, महाराष्ट्र)
• सुमन इकरन
• अनीता जाटव (भरतपुर, राजस्थान)
• मोनी जाटव
• गुड्डी जाटव (हरिनगर पलवल, हरियाणा)
• गौरी जाटव (चितौकरी, भरतपुर, राजस्थान)
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में पर्स कटिंग, चैन स्नैचिंग जैसी घटनाएँ अक्सर बढ़ जाती हैं। इसीलिए “स्पेशल टीम बनाकर बाहरी राज्यों से सक्रिय गिरोहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कथा स्थल क्षेत्रों में CCTV निगरानी बढ़ा दी गई है और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।



