दुर्ग। भिलाई के जुनवानी रोड स्थित होटल क्राउड में देह व्यापार चलाने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है। लगातार शिकायत मिलने के बाद स्मृति नगर थाना पुलिस ने होटल में रेड की।
यह भी पढ़े :- धान खरीदी की अव्यवस्था पर पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा का धरना, किसानों की समस्याओं पर लगाया गंभीर आरोप
पुलिस के अनुसार, होटल में दूसरे राज्यों की दो महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। दबिश के दौरान गुजरात और उत्तर प्रदेश की महिला नाजरीन बानो और सनम अंसारी होटल में पाई गईं। पुलिस ने उनसे पहचान दस्तावेज मांगे, लेकिन दोनों ने देने से इनकार कर दिया और विवाद किया।
जांच के दौरान होटल मैनेजर प्रदीप मिश्रा से वैध दस्तावेज, ठहरे हुए ग्राहकों का रिकॉर्ड और पहचान संबंधी विवरण मांगा गया। पुलिस से विवाद करने और सहयोग न करने पर उसके खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों युवतियों की तलाशी ली और पहचान दस्तावेज मांगे, जिन पर उन्होंने बहस की और झूमाझटकी की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया।
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



