भिलाई : बीएसपी प्रबंधन के कथित जनविरोधी निर्णयों के विरोध में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने शनिवार को सिविक सेंटर चौक पर दो दिवसीय गांधीवादी उपवास की शुरुआत की। यह उपवास 20 और 21 दिसंबर तक चलेगा।
यह भी पढ़े :- T20 World Cup India Squad : बीसीसीआई ने घोषित की 15 सदस्यीय भारतीय टीम, सूर्यकुमार यादव कप्तान
विधायक देवेंद्र यादव रिटेंशन स्कीम आवास के नए नियमों को वापस लेने, कार्मिकों के लिए न्यूनतम वेतन लागू करने, टाउनशिप मार्केट की लीज नवीनीकरण, सेक्टर-9 अस्पताल के निजीकरण पर रोक, तथा हाउस फॉर ऑल योजना से जुड़े मुद्दों को लेकर समर्थकों के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं।
उन्होंने बीएसपी प्रबंधन द्वारा हाल में लिए गए निर्णयों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि इन नीतियों से कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों के हित प्रभावित हो रहे हैं। आंदोलन के दौरान कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और विभिन्न यूनियन प्रतिनिधियों ने मंच पर पहुंचकर विधायक के उपवास को समर्थन देने की घोषणा की।
विधायक ने स्पष्ट किया कि जब तक बीएसपी प्रबंधन अपने फैसलों पर पुनर्विचार नहीं करता, तब तक लोकतांत्रिक और अहिंसक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।



