अंबिकापुर। शहर के एमजी रोड स्थित नवीन इंजीनियरिंग संस्थान में जीएसटी विभाग ने बड़ी छापेमारी की है। विभागीय टीम ने लगभग 12 घंटे तक संस्थान में दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की।
यह भी पढ़े :- कृषि महाविद्यालय भूमि आबंटन आदेश के खिलाफ शहरवासियों का विरोध
जानकारी के मुताबिक, यह संस्थान मशीन मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों में सामग्री सप्लाई का कार्य करता है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में बिल, वाउचर और बिजली से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए।
हालांकि, जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की अनियमितता या ठोस कार्रवाई की फिलहाल पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई नियमित जांच प्रक्रिया का हिस्सा है और दस्तावेजों की समीक्षा के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
बता दें कि अंबिकापुर में हाल के समय में जीएसटी विभाग लगातार जांच और छापेमारी कर रहा है, जिससे शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हलचल और सतर्कता का माहौल बना हुआ है। अब सभी की नजरें इस जांच के निष्कर्ष पर टिकी हैं।



