दुर्ग। भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
फैक्ट्री परिसर से उठती ऊंची लपटों और धुएं को देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से फैक्ट्री में हुए नुकसान का भी अभी आकलन नहीं हो सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना की जांच कर रही है।




