रायपुर। राजधानी में क्राइम ब्रांच के दो आरक्षकों को लाइन अटैच किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें आरक्षक राहुल गौतम समेत एक अन्य आरक्षक शामिल बताए जा रहे हैं।

दोनों को DCP क्राइम के निर्देश पर लाइन अटैच किया गया है।
यह भी पढ़े :- रतनलाल डांगी मामले में नया मोड़, सरकार ने हाईकोर्ट में कहा- प्राथमिक जांच में आरोप प्रमाणित; नई जांच टीम का प्रस्ताव
सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई का संबंध फिरौती प्रकरण में आरोपी बनाए गए शोएब ढेबर से जुड़ा बताया जा रहा है। चर्चा है कि दोनों आरक्षकों पर आरोपी को मामले से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का आरोप है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

लाइन अटैच किए गए दोनों आरक्षकों की भूमिका को लेकर विभागीय स्तर पर जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। आधिकारिक पुष्टि और जांच के निष्कर्ष के बाद ही कार्रवाई की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।




