रायपुर : ज्योत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि राज्योत्सव हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है और इस बार भी आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव की बैठक में राज्योत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई है।
यह भी पढ़े :- 8 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों का धरना, नियमितीकरण और OPS की उठी मांग
कलेक्टर ने बताया कि संस्कृति विभाग और CSIDC के साथ समन्वय कर जिला प्रशासन राज्योत्सव की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिला प्रशासन राज्योत्सव की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।
राज्योत्सव के दौरान इस बार ‘सारंग’ हेलीकॉप्टर प्रदर्शन भी किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि यह भारतीय वायु सेना का हेलीकॉप्टर शो है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर पहले सूर्यकिरण का आयोजन हुआ था, वहीं सारंग का प्रदर्शन किया जाएगा।
कलेक्टर ने बताया कि शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए अधिक दर्शकों के आने और उनकी सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं….रायपुर जिले में बाढ़ से हुई क्षति को लेकर कलेक्टर ने बताया कि अभनपुर, आरंग और तिल्दा क्षेत्र महानदी और खारुन नदी के प्रभाव वाले क्षेत्रों में आते हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों तक आवश्यक व्यवस्थाएं पहुंचाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों के दस्तावेज तैयार करने का काम भी किया जा रहा है। क्षति का सर्वे पूरा हो चुका है। सेवा सेतु कैंप के माध्यम से मकान और फसल को हुई क्षति के आधार पर सहायता के वितरण की प्रक्रिया की जाएगी।
परीक्षाओं के लिए नए परीक्षा केंद्र को लेकर कलेक्टर ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर परीक्षाएं आयोजित होने के कारण विद्यार्थियों को कई जगहों पर जाना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रविशंकर विश्वविद्यालय के पास परीक्षा केंद्र तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए अलग-अलग स्थानों पर न जाना पड़े और परीक्षाएं एक ही जगह पर आयोजित की जा सकें।




