रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई, आयुष्मान योजना, महानदी जल विवाद, धर्मांतरण और RDA जमीन मामले को लेकर राज्य सरकार पर तीखे सवाल उठाए….LPG और दूध के दामों में बढ़ोतरी पर बघेल ने कहा कि महंगाई अभी और बढ़ने वाली है।
यह भी पढ़े :- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम भी बढ़ेंगे….आयुष्मान योजना में अस्पतालों पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने सवाल किया कि तीन साल तक सरकार क्या कर रही थी। निगम में अधिकारियों और महापौर के विवाद को लेकर उन्होंने सरकार के सुशासन पर सवाल उठाया…..महानदी जल विवाद पर बघेल ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ के हित में फैसला कराने की मांग की।
धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि समाज चिंता जता रहा है, लेकिन सरकार की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे…..वहीं RDA जमीन मामले में बघेल ने मंत्री केदार कश्यप को लेकर पुराने मामले का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा और सवाल उठाया कि केदार कश्यप बार-बार विवादों में क्यों आते हैं।



