रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी राजनीतिक गतिविधियां नहीं, बल्कि जल्द रिलीज होने वाला उनका एक गीत है। अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर रिकॉर्डिंग से जुड़ा एक छोटा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे गीत रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं और कौए की आवाज की नकल भी करते दिखाई देते हैं।
यह भी पढ़े :- बिना लाइसेंस कीटनाशक भंडारण का मामला, जांच में 7 सैंपल मिसब्रांडेड; आरोपी पर FIR
अमित जोगी ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि वे एक शॉर्ट फिल्म लॉन्च करने पहुंचे थे, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्होंने खुद गीत रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने रिकॉर्डिंग सेशन की झलक साझा करते हुए इसे अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है।
उन्होंने पोस्ट में लिखा कि कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं, बल्कि उन्हें गा दिया जाता है। अमित जोगी के मुताबिक, गीत की रिकॉर्डिंग Gaurav R Music में हुई है।
अमित जोगी ने बताया कि इस गीत को गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। फिलहाल उन्होंने गीत की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिकॉर्डिंग की झलक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।




