रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ 125 डिप्टी कलेक्टरों का तबादला किया है। तबादला आदेश के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
यह भी पढ़े :- BSP स्क्रैप चोरी केस में बड़ा अपडेट, अब CBI करेगी जांच; राजपत्र में अधिसूचना जारी
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक पदस्थापन में बदलाव होगा। डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को नई जगहों पर पदस्थ किए जाने के साथ जिला प्रशासन के कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
तबादले के संबंध में विस्तृत आदेश और अधिकारियों की नई पदस्थापना की सूची जारी की गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए जाएंगे।
देखें लिस्ट –





