रायपुर : छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे, उन्होंने दौरे को लेकर कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से राष्ट्रीय स्तर पर एम्स ने अपने मानक स्थापित किए हैं, वह अभूतपूर्व हैं और इसके दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति आ रहे हैं यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।
यह भी पढ़े :- CGPSC केस में बड़ा ट्विस्ट! पूर्व CM के PA-मामा के नाम के इस्तेमाल का ED का दावा
SCO सबमिट में प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ सभी देशों को मिलकर लड़ने की बात कही है। इस पर केदार कश्यप ने कहा कि आज पूरे विश्व में जो स्थिति है आतंकवाद और दहशतगर्दी की इसे लेकर देश के प्रधानमंत्री ने जो आव्हान किया है और यह स्वागत योग्य है। केदार कश्यप पंजाब में छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की जीत पर कहा कांग्रेस हर बात पर सवाल खड़ा करती है मैं कांग्रेस पार्टीजा को बधाई देता हूं कि उनके भूतपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां-जहां जाते हैं वहां वहां बंटाधार करके जाते हैं।
पंजाब के नतीजे हमने देखे वहां के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सफलता हासिल की है और भूपेश बघेल कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हैं। यूथ कांग्रेस चुनाव में वोट चोरी दूसरे प्रदेश के वोटर के वोट डालने की विषय पर कहा कि कांग्रेस पार्टी के वोटर कहीं बचे नहीं है इस वजह से कांग्रेस के नेता जिनके पास पैसा होगा वही यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा यह बात स्पष्ट है इसलिए किसी भी तरीके से इटली से भी वोटर लेकर आ सकते हैं।




