दुर्ग। जिले में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हलचल मच गई। ED की टीम ने दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में पूर्व पटवारी कमलेश सिंह के आवास पर दबिश दी। टीम सुबह करीब जांच के लिए उनके घर पहुंची, जिसके बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी।
यह भी पढ़े :- भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED की दबिश, सुबह 6 बजे पहुंची टीम; जांच जारी
जानकारी के अनुसार, कमलेश सिंह के परिवार के कई सदस्य राजस्व विभाग में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि उनके एक बेटे के पटवारी, दूसरे बेटे के नायब तहसीलदार और बेटी के रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत होने की जानकारी सामने आई है। परिवार के सभी सदस्यों के एक ही आवास में रहने की बात भी कही जा रही है।
ED की टीम फिलहाल आवास के अंदर दस्तावेजों और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है। हालांकि, यह कार्रवाई किस मामले या प्रकरण से जुड़ी है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारणों और ED को मिले दस्तावेजों या अन्य साक्ष्यों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।




