ज्योतिष शास्त्र में न्याय के देवता और कर्मफलदाता माने जाने वाले शनि देव 20 अगस्त 2026 (गुरुवार) को बड़ा नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़े :- भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, छत्तीसगढ़ से रूप कुमारी चौधरी और दीपक महस्के को मिली अहम जिम्मेदारी
पंचांग के अनुसार, शनि देव बुध के स्वामित्व वाले रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उनका यह गोचर 9 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिषियों और विशेषज्ञों के अनुसार, शनि का यह बदलाव विशेष रूप से 4 राशियों के लिए अत्यंत शुभ और आर्थिक लाभ देने वाला साबित होगा।
इन 4 राशियों पर बरसेगी शनि देव की कृपा
वृषभ राशि (Taurus): रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक रूप से समय मुनाफे वाला रहेगा और परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
कर्क राशि (Cancer): आत्मविश्वास में जोरदार वृद्धि होगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए समय बेहद अनुकूल है। पुराने विवाद सुलझेंगे, वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और निवेश से बेहतर लाभ मिलने के योग हैं।
कन्या राशि (Virgo): करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति (Promotion) के प्रबल योग बन रहे हैं। नए कार्यों में सफलता मिलेगी, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मकर राशि (Capricorn): शनि देव की विशेष कृपा से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार में भारी लाभ के साथ-साथ पुराने कर्जों से राहत मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय बेहद शुभ है।
गोचर के दौरान करें ये उपाय
शनि देव के शुभ प्रभाव को बढ़ाने के लिए प्रत्येक शनिवार को शनि देव की उपासना करें। गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करना तथा शनि चालीसा का पाठ करना अत्यंत फलदायी रहेगा।




