रायगढ़ : शहर में सर्व आदिवासी समाज और सर्व समाज के छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दोपहर 1.30 बजे में neet पेपर लीक होने सम्बंध और सोनम वांगचुक और अभिजीत दिपके के समर्थन में बड़ी रैली निकाली।
रैली डा. बाबा साहेब आंबेडकर चौक से शुरू होकर कलेक्टर कार्यालय तक रैली चली। यहां पहुंचकर रैली में शामिल लोगों ने महामहिम के नाम एक लिखित ज्ञापन सौपा गया। साथ में पी.एम.नरेन्द्र मोदी वा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग की गई।
इसके पूर्व डा. आंबेडकर चौक में सैकड़ों की संख्या में रैली में शामिल होने आए युवाओं और सर्व समाज के साथियों ने जमकर नारे बाजी की। फिर कलेक्ट्रेट की तरफ निकल पड़े।
रैली में मुख्य रूप से.भीम आर्मी भारत एकता मिशन रायगढ़ छत्तीसगढ़,प्रगतिशील सतानी समाज रायगढ़ छत्तीसगढ़, समस्त अन्य पिछड़ा वर्ग समाज ( obc), मुस्लिम समाज, जिला बचाओ मोर्चा रायगढ़, किसान मोर्चा रायगढ़ सहित सिक्ख समाज रायगढ़ और यू ट्यूब ग्रुप के सदस्य शामिल हुए।
रैली का नेतृत्व कर रहे सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष सुनील मिंज ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम हमेशा न्याय,लोकतंत्र की रक्षा में खड़े हों। साथ ही संविधान से मिले आम नागरिकों के अधिकारो के प्रति भी जागरूक रहे। कभी कुछ गलत लगे तो ठीक उसी तरह से गांधी वादी तरीके से उसका विरोध करें। जिस तरीके से दिल्ली के जंतर मंतर में देश के युवा और सोनम बांगचुंग जी कर रहे है। आज हम इस रैली के माध्यम से सोनम जी को ये सन्देश देना चाहते है कि रायगढ़ की जनता भी इस पेपर लीक जैसे गंभीर मामले में हो रहे उनके आंदोलन के साथ है।
इधर रैली के आयोजन के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी थी। करीब दो घंटे के आयोजन के बाद लिखित ज्ञापन देकर सर्व समाज के लोगों ने रैली का समापन किया।



