रायपुर / गांधीनगर : छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित परिवहन कंपनी गप्पू महेंद्र ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड को Prawaas 5.0 के दौरान आयोजित Bharat Prawaas Awards 2026 में “Best Large Bus Operator (Fleet 100 Buses)” श्रेणी में सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़े :- भीषण सड़क हादसा: यात्री बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौके पर मौत, दो गंभीर
यह सम्मान 10 जुलाई 2026 को HEC, गांधीनगर, गुजरात में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम Bus & Car Operators Confederation of India (BOCI) द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के परिवहन एवं मोबिलिटी क्षेत्र से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में Tata Motors Commercial Vehicles प्रधान भागीदार तथा redBus अवार्ड्स पार्टनर के रूप में जुड़े रहे।
इस उपलब्धि पर कंपनी के निदेशक अजय सिंह गिल एवं अभय सिंह गिल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत, यात्रियों के विश्वास और कंपनी की उत्कृष्ट सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गप्पू महेंद्र ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड आगे भी सुरक्षित, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण परिवहन सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
कार्यक्रम के मंच पर अवार्ड ग्रहण करते हुए कंपनी ने परिवहन क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति और उत्कृष्ट संचालन क्षमता का परिचय दिया। यह सम्मान न केवल कंपनी के लिए, बल्कि छत्तीसगढ़ के परिवहन क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।
गप्पू महेंद्र ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड ने इस उपलब्धि के लिए अपने ग्राहकों, सहयोगियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।



