रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक बुधवार, 8 जुलाई को शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी।
यह भी पढ़े :- 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 1033 सवालों के साथ सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
आगामी विधानसभा सत्र से पहले होने वाली इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के साथ कई अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है। सरकार विधानसभा सत्र के एजेंडे और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श कर सकती है।



