सरगुजा। जिले में एक बार फिर आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला। खरसिया रोड पर बारिश के दौरान एक ट्रक पर बिजली गिरने से उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग की लपटों से घिर गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
यह भी पढ़े :- ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी: डायल-112 के आरक्षक संदीप शर्मा निलंबित
जानकारी के अनुसार, घटना के समय इलाके में तेज गरज-चमक के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली सीधे ट्रक पर गिर गई। बिजली गिरते ही ट्रक में आग भड़क उठी और कुछ ही देर में पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
प्रशासन ने बारिश और बिजली गिरने के दौरान लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। घटना के कारणों और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



