रायपुर। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर अपराधी प्रवृत्ति के युवकों द्वारा खुद की दबंग छवि दिखाने के लिए वीडियो पोस्ट करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला DD Nagar थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा इलाके का है, जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरा वीडियो अपलोड कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है।
यह भी पढ़े :- चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला: धमतरी से रायपुर आ रही महेंद्रा ट्रेवल्स की बस जलकर क्षतिग्रस्त
वीडियो में युवक खुद को अपराधी अंदाज में पेश करते हुए आपराधिक मामलों का जिक्र करता नजर आ रहा है। वीडियो के जरिए उसने हिंसक भाषा का इस्तेमाल करते हुए डर फैलाने और अपनी दबंग छवि बनाने की कोशिश की है।
युवक-युवती के वीडियो भी चर्चा में
इसी मामले में सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक और युवती आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी भरे अंदाज में वीडियो पोस्ट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऐसे वीडियो लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जा रहे हैं।
पुलिस का खौफ खत्म होने पर उठ रहे सवाल
वायरल वीडियो को देखकर यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का डर क्यों खत्म होता जा रहा है। वीडियो में शामिल युवक ने सोशल मीडिया पर “कमीने” नाम से आईडी बना रखी है, जिसके जरिए कथित तौर पर ऐसे वीडियो साझा किए जा रहे हैं।
लगातार सामने आ रहे इस तरह के मामलों ने कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।



