रायपुर/जांजगीर-चांपा, 17 मई। Viral Audio Case : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में वायरल ऑडियो मामले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जांच में आचरण नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। वायरल ऑडियो मामले को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता Shashank Singh को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें अधिकारी और वाहन चालक के बीच विवादित बातचीत सुनाई दी थी। ऑडियो में कथित तौर पर अमर्यादित भाषा और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां सामने आई थीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर-चांपा कलेक्टर से जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आचरण नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद राज्य शासन ने निलंबन की कार्रवाई की। सरकारी आदेश के मुताबिक, शशांक सिंह को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 और वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत सस्पेंड किया गया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रमुख अभियंता कार्यालय, शिवनाथ भवन, नया रायपुर निर्धारित (Viral Audio Case) किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। यह आदेश जल संसाधन विभाग के उप सचिव रविंद्र कुमार मेढेकर द्वारा जारी किया गया है। इस कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में चर्चा तेज हो गई है और वायरल ऑडियो मामला प्रदेश में सुर्खियों में बना हुआ है।



