रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने आवास एवं पर्यावरण विभाग अंतर्गत सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है, जब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में इन पदों पर नियमित भर्ती की गई है।
यह भी पढ़े :- Raipur Bomb Making Case : रायपुर में बम बनाने का खुलासा…! मेयर का साला विनय देवांगन गिरफ्तार…डेटोनेटर और केमिकल बरामद
ओपी चौधरी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह भर्ती केवल रिक्त पदों को भरने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश के सुव्यवस्थित, वैज्ञानिक और दूरदर्शी शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि नियोजित विकास, आधुनिक शहरों के निर्माण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की भूमिका बेहद अहम है। नई नियुक्तियों से विभाग को युवा, प्रशिक्षित और ऊर्जावान अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे शहरों और कस्बों के विकास को नई गति मिलेगी।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को अधिकतम रोजगार अवसर उपलब्ध कराने और शासन-प्रशासन में योग्य प्रतिभाओं को स्थान देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह चयन प्रक्रिया सरकार की इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा 5 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि साक्षात्कार 12 मई 2026 को संपन्न हुआ। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की गई है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश के नियोजित और संतुलित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि चयनित अधिकारी अपने ज्ञान, कौशल और समर्पण से छत्तीसगढ़ के विकास में उल्लेखनीय योगदान देंगे।



