CBSE 12th Result 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। करीब 18 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइटों, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बोर्ड की ओर से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से घर बैठे परिणाम देख सकते हैं।
इन वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
छात्र निम्न वेबसाइटों पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं —
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण सर्वर धीमा हो सकता है। ऐसे में छात्रों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।
डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
- DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें।
- CBSE सेक्शन में जाकर “CBSE Class 12 Result 2026” विकल्प चुनें।
- आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।
UMANG ऐप पर भी उपलब्ध रिजल्ट
सीबीएसई ने UMANG App पर भी रिजल्ट की सुविधा उपलब्ध कराई है। छात्र ऐप डाउनलोड कर लॉगिन करें और CBSE सेक्शन में जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। यह अंक थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर तय किए जाते हैं। किसी एक विषय में भी न्यूनतम अंक नहीं मिलने पर छात्र उस विषय में अनुत्तीर्ण माना जाएगा।
पिछले वर्षों का पास प्रतिशत
| वर्ष | पास प्रतिशत |
|---|---|
| 2025 | 88.39% |
| 2024 | 87.98% |
| 2023 | 87.33% |
| 2022 | 92.71% |
| 2021 | 99.37% |
| 2020 | 88.78% |



