भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता Himanta Biswa Sarma आज दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ चार मंत्री भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। इनमें दो मंत्री भाजपा से, जबकि एक-एक मंत्री सहयोगी दल असम गण परिषद (एजीपी) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से होंगे।
यह भी पढ़े :- 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मास, एक माह तक थमेंगे मांगलिक कार्य
यह असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की लगातार तीसरी सरकार होगी। हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में सरकार का नेतृत्व करेंगे। वे राज्य में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता भी बनेंगे।
रणजीत कुमार दास होंगे विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि वरिष्ठ भाजपा नेता Ranjeet Kumar Dass को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाया गया है।
शपथ समारोह में शामिल होंगे कई दिग्गज नेता
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi, रक्षा मंत्री Rajnath Singh, गृह मंत्री Amit Shah, वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman तथा भाजपा अध्यक्ष Nitin Nabin मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल होंगे। मिजोरम के मुख्यमंत्री की उपस्थिति भी कार्यक्रम में रहेगी।
एनडीए को मिला दो-तिहाई बहुमत
126 सदस्यीय असम विधानसभा में एनडीए ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने 82 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि उसके सहयोगी दल असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीटें जीती हैं।



