New Raipur Laptop Theft : नया रायपुर स्थित International Institute of Information Technology Raipur (IIIT) में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कॉलेज हॉस्टल से करीब 15 लैपटॉप चोरी (New Raipur Laptop Theft) होने के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़े :- Fake Ticket Scam : AI का खतरनाक इस्तेमाल…! नकली IPL टिकट बनाकर लाखों की ठगी…दुर्ग के 4 युवक गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब अधिकांश छात्र परीक्षा देने के लिए अपने कमरों से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान एक युवक हॉस्टल में काम करने के बहाने दाखिल हुआ और छात्रों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर कमरों से लैपटॉप चोरी कर फरार हो गया।
परीक्षा देकर लौटे छात्रों ने जब अपने कमरों की जांच की तो लैपटॉप गायब मिले। इसके बाद छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध
घटना के बाद हॉस्टल परिसर के CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक संदिग्ध युवक लैपटॉप ले जाते हुए दिखाई दिया है। पुलिस को जांच में इससे अहम सुराग मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने वारदात से पहले हॉस्टल की रेकी की थी।
छात्रों में नाराजगी
घटना के बाद छात्रों में नाराजगी है। उनका कहना है कि हॉस्टल जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। छात्रों ने हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
पुलिस जांच जारी
Chhattisgarh Police की राखी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और कॉलेज स्टाफ से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया है। (New Raipur Laptop Theft)



