PM Modi Appeal To Indians: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुजरात के वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देश की मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों, वैश्विक संकट, शिक्षा व्यवस्था और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :- नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद; 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर
सरदारधाम परियोजना के तहत 1000 छात्र और 1000 छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त छात्रावास बनाए गए हैं। परिसर में केंद्रीय भोजन कक्ष, पुस्तकालय, सभागार और ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रधानमंत्री ने उद्घाटन के बाद परिसर का निरीक्षण भी किया।
चुनाव परिणामों का किया उल्लेख
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के हालिया चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन नतीजों ने पूरे देश में उत्साह का माहौल बनाया है। उन्होंने गुजरात निकाय और पंचायत चुनावों में मिली सफलता के लिए भी जनता का आभार जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात के लोगों ने हमेशा राजनीतिक स्थिरता को प्राथमिकता दी है, जो राज्य के विकास का बड़ा कारण है।
पेट्रोल-डीजल की बचत पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इस समय कई संकटों से गुजर रही है। कोरोना महामारी के बाद अब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। सप्लाई चेन प्रभावित हुई है और कई देशों की अर्थव्यवस्था दबाव में है। उन्होंने कहा कि भारत भी इससे पूरी तरह अछूता नहीं है।
पीएम मोदी ने लोगों से पेट्रोल और डीजल का कम उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जहां संभव हो, वहां मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कार पूलिंग को बढ़ावा देने की भी सलाह दी ताकि ईंधन की बचत हो सके।
ऑनलाइन क्लास और वर्क फ्रॉम होम की सलाह
प्रधानमंत्री ने स्कूलों और कंपनियों से कुछ समय तक ऑनलाइन क्लास और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने खाने के तेल का सीमित उपयोग करने और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करने की बात कही।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लोगों से फिलहाल सोने की खरीद टालने की अपील करते हुए कहा कि आर्थिक चुनौतियों के इस दौर में बचत और जिम्मेदार उपभोग बेहद जरूरी है।
‘वोकल फॉर लोकल’ पर दिया जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि देशवासियों को भारत में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने विदेशों में छुट्टियां मनाने और डेस्टिनेशन वेडिंग करने के बजाय भारत में ही पर्यटन और आयोजन करने की अपील की। (PM Modi Appeal To Indians)
उन्होंने खास तौर पर Statue of Unity का उल्लेख करते हुए लोगों से वहां कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया। (PM Modi Appeal To Indians)



