रायगढ़। शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती को दिल्ली ले गया था, जहां करीब दो साल तक साथ रखकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में शादी से इनकार कर उसे छोड़कर फरार हो गया।
यह भी पढ़े :- Girlfriend Revenge : भाभी से प्यार पड़ा भारी…! नाराज प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा…सामने आया VIDEO
जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर निवासी युवती की पहचान वर्ष 2017 में मोबाइल के जरिए रायगढ़ निवासी अकबर अली से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया। 22 अगस्त 2022 को आरोपी युवती को रायगढ़ बुलाकर अपने दोस्त के घर ले गया, जहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी युवती को दिल्ली ले गया और किराये के मकान में साथ रखने लगा। पीड़िता का आरोप है कि शादी का वादा कर आरोपी लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। 27 फरवरी को आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और युवती को दिल्ली में छोड़कर रायगढ़ लौट आया।
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अकबर अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।



