Election Results 2026 : देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 200 से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाया है, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़े :- फटे कपड़ों से सफाई करना ठीक या गलत? जानिए वास्तु में
बंगाल चुनाव परिणाम
294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर ही मतगणना हुई। दो चरणों में हुए मतदान में रिकॉर्ड भागीदारी देखने को मिली। नतीजों में बीजेपी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर राज्य की सत्ता पर कब्जा जमा लिया है।
असम में बीजेपी की वापसी
असम की 126 सीटों पर हुए चुनाव में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य में इस बार 85% से ज्यादा मतदान हुआ।
तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान
तमिलनाडु की 234 सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ, जिसमें 85% से अधिक वोटिंग दर्ज की गई, जो पिछले चुनावों से अधिक है।
केरल और पुडुचेरी
केरल की 140 सीटों पर 78.27% मतदान हुआ, जबकि पुडुचेरी की 30 सीटों पर 89.97% मतदान दर्ज किया गया।
नंदीग्राम और भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी की जीत
शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से जीत दर्ज करते हुए कहा कि उन्हें करीब 10 हजार वोटों से जीत मिली है। उन्होंने दावा किया कि उनकी जीत जनता के समर्थन का परिणाम है और वे राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।
ममता बनर्जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज
चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। उनके साथ अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले ममता ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे।
पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला
नरेंद्र मोदी ने चुनाव नतीजों के बाद विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “नारी शक्ति ने कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके को जवाब दिया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियों को जनता ने सजा दी है। (Election Results 2026)
केरल को लेकर उन्होंने कहा कि लेफ्ट के कुशासन का फायदा कांग्रेस को मिला है, लेकिन आने वाले समय में जनता कांग्रेस को भी जवाब देगी। (Election Results 2026)



