रायपुर, 21 अप्रैल। Sushasan Tihar 2026 : छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 के तहत 1 मई से 10 जून तक प्रदेशभर में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है।
ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत समूह स्तर पर और शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लोगों की शिकायतें दर्ज की जाएंगी और एक माह के भीतर उनके निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार ने 30 अप्रैल तक भूमि प्रकरण, मनरेगा मजदूरी, प्रमाण पत्र और पेंशन जैसे लंबित मामलों के निपटारे के आदेश भी जारी किए हैं, ताकि शिविरों में त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न शिविरों में पहुंचकर जनता से संवाद करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, जिससे पूरे अभियान की मॉनिटरिंग भी होगी।



