Bank Holiday : कल 13 अप्रैल से शुरू होने वाले नए हफ्ते में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई त्योहारों के चलते बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। ऐसे में यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें।
यह भी पढ़े :- Police Quarter में महिला कॉन्स्टेबल की मौत…! सुसाइड नोट नहीं मिला…आत्महत्या या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी
अगले सप्ताह अंबेडकर जयंती, बैसाखी, बिहू, तमिल नव वर्ष और पोइला बोइशाख जैसे त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है। (Bank Holiday)
कब-कहां रहेंगे बैंक बंद
13 अप्रैल – बैसाखी/बिहू के अवसर पर पंजाब, हरियाणा, असम सहित कुछ राज्यों में बैंक बंद
14 अप्रैल – अंबेडकर जयंती, तमिल नव वर्ष और विशु के चलते लगभग पूरे देश में अवकाश
15 अप्रैल – पोइला बोइशाख (बंगाली नव वर्ष) के कारण पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद
16 अप्रैल – बोहाग बिहू के चलते असम में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित
19 अप्रैल – रविवार के कारण देशभर में साप्ताहिक अवकाश
हालांकि, 18 अप्रैल को तीसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि इस दिन नियमित कामकाज जारी रहता है।
RBI के नियमों के अनुसार छुट्टियां
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक अवकाश को तीन श्रेणियों में बांटता है—नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, आरटीजीएस (RTGS) अवकाश और बैंक खातों के क्लोजिंग डे। बैंक छुट्टियां राज्यों में स्थानीय त्योहारों और परंपराओं के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं, जबकि गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर देशभर में बैंक बंद रहते हैं।
छुट्टियों में कैसे करें काम
बैंक बंद रहने के दौरान ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर, कैश निकासी, बैलेंस चेक, मिनी स्टेटमेंट और अन्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध रहेंगी।
ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि बैंक ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके। (Bank Holiday)



