रायपुर, 08 अप्रैल। Nivedita Mandavi Case : छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक डीएसपी की बेटी नविता पाल को सोशल मीडिया पर गैंगरेप की धमकी दी गई। घटना के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले को उच्च प्राथमिकता पर लिया गया है।
सोशल मीडिया पर मिली घिनौनी धमकी
मिली जानकारी के अनुसार, नविता पाल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कुछ अज्ञात युवकों ने आपत्तिजनक और धमकी भरे मैसेज भेजे। इन संदेशों में गैंगरेप जैसी गंभीर और आपराधिक धमकी दी गई, जिससे पीड़िता और उसके परिवार में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, साइबर सेल एक्टिव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई है और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि, धमकी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई या नहीं। आरोपियों की वास्तविक पहचान क्या है। किसी संगठित समूह की भूमिका तो नहीं।
पुलिस का सख्त रुख
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि इस तरह की हरकत किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।
उठे बड़े सवाल
यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया (Nivedita Mandavi Case) पर बढ़ते अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। चिंताजनक बात यह है कि कानून के रखवालों के परिवार भी अब ऐसी धमकियों से अछूते नहीं हैं।



