रायपुर, 06 अप्रैल। Youth Protest : छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (CAF) के वेटिंग कैंडिडेट की गिरफ्तारी को लेकर सियासत गरमा गई है। Indian National Congress के वरिष्ठ प्रवक्ता Dhananjay Singh Thakur ने उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री Vijay Sharma पर तीखा हमला बोला है।
“नक्सलियों से मिलते हैं, युवाओं से क्यों नहीं?”
कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री अपने निवास पर आत्मसमर्पित नक्सलियों के साथ बैठक और भोजन कर सकते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के वेटिंग कैंडिडेट से मिलने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं।
108 दिनों से आंदोलन, फिर भी नहीं सुनवाई
धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि CAF के वेटिंग कैंडिडेट पिछले 108 दिनों से नौकरी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जब भी वे गृहमंत्री से मिलने जाते हैं, उन्हें पुलिस के जरिए गिरफ्तार कर लिया जाता है।
गिरफ्तारी और FIR पर जताई आपत्ति
उन्होंने आरोप लगाया कि अब उम्मीदवारों पर झूठे आरोप (Youth Protest) लगाकर एफआईआर तक दर्ज की जा रही है, जिसे उन्होंने “तानाशाही रवैया” बताया।
युवाओं के प्रति संवेदनशीलता की मांग
कांग्रेस ने कहा कि गृहमंत्री को आत्मसमर्पित नक्सलियों की तरह ही पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के प्रति भी संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।
कांग्रेस की मांग
पार्टी ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के वेटिंग कैंडिडेट (Youth Protest) को तत्काल नियुक्ति दी जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।



