रायपुर : आज भारतीय जनता पार्टी के 47 वे स्थापना दिवस को राजधानी के झुग्गी-झोपड़ीयों और बस्तियों में भी उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के द्वारा तात्यापारा मंडल के अंतर्गत रामकुंड बस्ती रावण पट्टी में आयोजित किया गया।
यह भी पढ़े :- Jaggi Murder Case : अमित जोगी को फिलहाल राहत नहीं…! SC ने इस दिन तय की सुनवाई की तारीख
इस कार्यक्रम में स्थानीय रहवासियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण कर की गई। स्थापना दिवस को बस्तियों में मनाने से पार्टी के आम कार्यकर्ता में भारी उत्साह था।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक बृजेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी और अपने भाषण से कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर जिला के भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।



