नई दिल्ली/चंडीगढ़। राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने पंजाब से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी के भीतर उठ रहे सवालों के बीच एक वीडियो जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। आम आदमी पार्टी (AAP) के कुछ नेताओं द्वारा उन पर संसद में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाने के आरोप लगाए गए थे।
यह भी पढ़े :- राशन वितरण पर कांग्रेस का हमला, ‘दुकानों में चावल नहीं, सरकार कर रही प्रचार’
वीडियो में चड्ढा ने कहा कि यह उन साथियों के लिए एक “छोटा सा ट्रेलर” है, जिन्होंने उन पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “पिक्चर अभी बाकी है।” उन्होंने आगे कहा कि पंजाब उनके लिए केवल एक विषय नहीं, बल्कि उनका घर, कर्तव्य और आत्मा है।
वीडियो में गिनाए उठाए गए मुद्दे
चड्ढा ने वीडियो के माध्यम से उन प्रमुख मुद्दों का उल्लेख किया, जिन्हें उन्होंने संसद में उठाने का दावा किया। इनमें करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब कॉरिडोर, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), पंजाब से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं, वायु प्रदूषण और जल संकट जैसे विषय शामिल हैं।
इसके अलावा उन्होंने MSP की कानूनी गारंटी, भूजल स्तर में गिरावट, किसानों की मांगें, शहीद Bhagat Singh को भारत रत्न देने की मांग, नदियों के पुनरुद्धार और राज्य के विकास से जुड़े अन्य मुद्दों का भी जिक्र किया।
AAP नेताओं की आलोचना
वहीं, आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं ने चड्ढा की आलोचना करते हुए कहा कि संसद में पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में उनकी भूमिका अपेक्षित नहीं रही। पार्टी के अनुसार, यह रवैया उसके सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।



