रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा की जा रही सियासत पर कड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है और कांग्रेस को सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए, न कि जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम करना चाहिए।
यह भी पढ़े :- दोस्त की हत्या के बाद घर में दफनाया शव, ‘आत्मा के डर’ से 9 दिन बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी
सीएम साय ने डबल इंजन सरकार और सुरक्षा बलों के प्रयासों की भी सराहना की और बताया कि इन्हीं के कारण नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले चार दशकों तक नक्सलवाद विकास की राह में बड़ी बाधा रहा, लेकिन अब छत्तीसगढ़ और देश इस समस्या से मुक्त हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, सीएम आज रायगढ़ के लिए रवाना हुए हैं, जहां वे उत्कल समाज द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वे समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।



