महासमुंद। जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम में असफल रहे एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
यह भी पढ़े :- नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, जंगल से हथियारों का डंप बरामद
जानकारी के अनुसार, पिथौरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 53 स्थित मुरई धुआं नाला के समीप एक खेत में पेड़ पर दोनों की लाशें लटकी हुई मिलीं। सुबह खेत में काम करने पहुंचे लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पेड़ से दोनों की लाशों को नीचे उतारा।
मृतकों की पहचान अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं हुई है। पुलिस दोनों के परिवार व परिजनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रेम संबंधों में पारिवारिक नाराजगी या दबाव के कारण दोनों ने यह कदम उठाया हो सकता है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



