बड़े नेताओं पर दांव
पार्टी ने वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को उनकी पारंपरिक बहरामपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, हाल ही में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं मौसम नूर को मालतीपुर सीट से टिकट दिया गया है।भवानीपुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
भवानीपुर सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। यहां कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है, जो सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस सीट से नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की इस सूची से साफ है कि पार्टी इस बार बंगाल (West Bengal Election) में पूरी ताकत के साथ चुनावी मुकाबले में उतर रही है और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश कर रही है।The Central Election Committee of the Congress has selected the following persons as party candidates for the elections to the West Bengal Legislative Assembly 👇 pic.twitter.com/8DIjEqNVrR
— Congress (@INCIndia) March 29, 2026

