काठमांडू: नेपाल की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर Gen-Z छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई मौतों के मामले में कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़े :- Aaj Ka Rashifal 28 March 2026:आज किस्मत किस पर मेहरबान? जानिए सभी 12 राशियों का हाल
जवाबदेही तय करने की दिशा में कदम
सूत्रों के मुताबिक, छात्र आंदोलन की जांच कर रही आयोग की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रदर्शन के दौरान निहत्थे छात्रों पर गोली चलाई गई, जिससे कई छात्रों की मौत हुई। इसी को आधार बनाते हुए दोनों नेताओं को हिरासत में लिया गया है।
रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा बल प्रयोग किया गया, जिसमें फायरिंग भी शामिल थी। इससे स्थिति बिगड़ी और कई छात्रों की जान गई।
सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल
रिपोर्ट में पुलिस, सशस्त्र बल और सेना के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। हालांकि, उनके खिलाफ फिलहाल कोई सीधी कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार ने इस मामले में अलग से जांच समिति गठित करने का फैसला लिया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।



