राजनांदगांव। रामनवमी के पावन अवसर पर नवरात्रि पर्व के दौरान सफलतापूर्वक ड्यूटी निभाने के बाद राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की।
यह भी पढ़े :- रामनवमी पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- भगवान राम की पूजा करें, सद्बुद्धि मांगें
माँ की कृपा से संपन्न हुई इस महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के उपरांत पुलिस बल ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मंदिर में उपस्थित होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान राजनांदगांव पुलिस बैंड ने भक्तिमय धुनों से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।

नवरात्रि के दौरान राजनांदगांव पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बनाए रखा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित कराए। इस व्यवस्था की व्यापक सराहना भी हुई। विशेष बात यह रही कि पूरे आयोजन के दौरान एक भी दुर्घटना नहीं हुई और डोंगरगढ़ मेला शून्य आपराधिक घटनाओं के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
राजनांदगांव पुलिस ने भविष्य में भी जनसेवा, सुरक्षा और धार्मिक आयोजनों के सुचारु संचालन के लिए इसी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।



