Fake Call Center : राजधानी रायपुर में क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 25 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े :- मां बनी हैवान: 4 माह के मासूम को पटककर मार डाला
जानकारी के अनुसार, यह कॉल सेंटर (Fake Call Center) शहर के फाफाडीह इलाके में संचालित किया जा रहा था। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गंज थाना क्षेत्र और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र सहित शहर में कुल तीन फर्जी कॉल सेंटर सक्रिय थे। यह गिरोह फाइनेंस कंपनी की आड़ में विदेशी नागरिकों को लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था।
आरोपी मुख्य रूप से यूरोप और अमेरिका के लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 20 लैपटॉप, 50 डेस्कटॉप और 50 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी गुजरात, बिहार और उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के निवासी बताए जा रहे हैं, जिन्हें 15 से 20 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम पर रखा गया था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। (Fake Call Center )



