रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में पोस्टिंग के साथ जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उन्हें अस्थायी रूप से विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग : आई.जी. नार्कोटिक्स रतन लाल डांगी निलंबित
रजत बंसल अब अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आयुक्त जनसंपर्क, सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म, तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

वहीं, वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को भारत सरकार के आदेश के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नई दिल्ली में उप सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इसके लिए उन्हें 31 मार्च 2026 की अपराह्न से कार्यमुक्त किया जाएगा। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि चार वर्ष या आगामी आदेश तक रहेगी।
सरकारी आदेश के अनुसार यह दोनों प्रशासनिक निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।



