रायपुर/छत्तीसगढ़. राज्य के पुलिस मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी जो की वर्तमान में आई जी नार्कोटिक्स के पद में तैनात हैं उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :- जंगल में खामोशी, मौत का राज! चीतल की लाश ने उठाए बड़े सवाल…जिम्मेदार कौन?
छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सोशल मीडिया में वायरल कुछ चैट जो की आपत्तिजनक है उसके वायरल होने के कारण कदाचरण माना गया है। जिसके बाद छत्तीसगढ़ शासन ने यह कठोर कार्यवाही करते हुए आईपीएस डांगी को निलंबित कर दिया है।

पिछले दिनों एक महिला द्वारा भी उन पर दैहिक और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाये गये थे। उक्त महिला ने पुलिस मुख्यालय पहुंच कर साक्ष्य भी प्रस्तुत किए थे।

ये पूरा प्रकरण विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन का था। जिससे राज्य के राजनैतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया था। इस खबर को सबसे पहले “रायपुर न्यूज नेटवर्क और RNN24 न्यूज चैनल” की टीम ने ही उजागर किया था।




