कांकेर। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के बीच आत्मसमर्पण का सिलसिला लगातार जारी है। पापा राव के बाद अब एक और बड़ी सफलता सामने आ रही है, जहां 5 हथियारबंद इनामी नक्सली सरेंडर के लिए आगे आए हैं।
यह भी पढ़े :- जंगल में खामोशी, मौत का राज! चीतल की लाश ने उठाए बड़े सवाल…जिम्मेदार कौन?
जानकारी के मुताबिक, उइकाटोला के जंगलों से ये नक्सली निकलकर कांकेर एसपी कार्यालय पहुंच रहे हैं, जहां वे औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण करेंगे। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एसीएम मंगेश, एसीएम गणेश उइका, एसीएम राजे, एसीएम हिड़मे उर्फ जमाली और एसीएम मंगती शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली अपने साथ एक एसएलआर और दो 303 राइफल जैसे हथियार लेकर सरेंडर करने आ रहे हैं।
इन पांचों नक्सलियों के आत्मसमर्पण के साथ ही कांकेर जिले के मोहला-अवन्धी संयुक्त एरिया कमेटी के नक्सल प्रभाव से मुक्त होने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।



